March 12, 2026

अवैध रूप से शराब परिवहन करते 02 शराब तस्कर गिरफ्तार

0

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों,ं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

IMG-20230125-WA0000

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों,ं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी क्रम में दिनांक 25.01.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना खरोरा क्षेत्र में दोपहिया वाहनों में अवैध रूप से शराब परिवहन करते *आरोपी रामू पारधी एवं चन्द्रकांत मरकाम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखें 240 पौवा (05 पेटी) देशी शराब कीमती 26,400/- रूपये एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त 02 नग दोपहिया वाहन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 37/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट* का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. रामू पारधी पिता लखन पारधी उम्र 25 साल निवासी खरोरा वार्ड क्रमांक 03 थाना खरोरा रायपुर।*

*02. चन्द्रकांत मरकाम पिता उत्तम मरकाम उम्र 22 साल साकिन वार्ड क्रमांक 03 थाना खरोरा जिला रायपुर।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed