March 11, 2026

वनडे और टी20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, रायपुर में 21 जनवरी को होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला

0

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है

TEAM-INDIA

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है, जिसकी मेजबानी भी भारत करेगा। बता दें कि इस सीरीज के लिए भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम की स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है।

सबसे पहले वनडे सीरीज का आगाज होगा, जिसका पहला मैच 18 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को रायपुर में शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 24 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद टी20 सीरीज खेला जाएगा। जिसका पहला मैच 27 जनवरी को रांची में होगा, इसके बाद दूसरा मुकाबला 29 जनवरी को लखनऊ में होगा।

सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच एक फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी वनडे मुकाबले भारतीय समय के मुताबिक, दोपहर दो बजे से शुरू होंगे, वहीं टी20 मैचों का समय शाम को 7 बजे का रहेगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक ।

भारतीय टी-20 टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed