March 11, 2026

सटोरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अलग-अलग जगह में सट्टा संचालित करते सटोरिये गिरफ्तार, नगदी और सट्टा-पट्टी जब्त

0

राजधानी पुलिस लगातार सटोरियों पर कार्रवाई कर रही है।

FLFMLMF-650x405

रायपुर। राजधानी पुलिस लगातार सटोरियों पर कार्रवाई कर रही है। जहां आज शहर के अलग-अलग स्थानों में सट्टा संचालित करने वाले आधा दर्जन से अधिक सटोरिये को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम ने की है। पुलिस ने गिरफ्तार सटोरियों के पास से नगदी 6 हजार 720 रूपए और सट्टा पट्टी जब्त किया है।

बता दें कि रायपुर जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है

वहीं आज एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने सटोरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर सटोरियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सट्टा संचालन करने वाले कुल 07 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 6,720/- रूपये तथा सट्टा-पट्टी जप्त किया जाकर सटोरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में कार्यवाही की गई। सटोरियों के विरूद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार सटोरियों के नाम-

1) मोह. रफीक खान पिता समशु जमा खान उम्र 35 साल पता हांडी पारा शिव नगर।

2) मनोज कुमार चुटैल पिता रमेश चुटैल उम्र 55साल पता शिवानंद नगर खमतराई।

3) शैलेन्द्र कुमार बन्दे पिता चौतूराम बन्दे उम्र 31 साल पता कुकरी तालाब गुढयारी।

4) रिज़वान पिता अब्दुल सत्तार उम्र45 साल पता तात्या पारा वाइन शाप के पीछे रायपुर।

5) मुकेश साहू पिता कुमार साहू उम्र 28 साल साकिन बढ़ाई पारा थाना आज़ाद चौक रायपुर।

6) जगन्नाथ टांडी पिता दिनांरू टांडी उम्र 35 साल अग्रवाल मैरिज पैलेस महादेव घाट रायपुर।

7) शिव कुमार पोटा पिता चिन्ना राव पोटा उम्र 48 साल पता काशीराम नगर स्कूल के पास रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed