March 7, 2026

CG BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य निलंबित, सहायक शिक्षिका बर्खास्त… आदेश जारी

0

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

breaking-news (1)

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग ने डाइट खैरागढ़ की प्रभारी प्राचार्य तारिणी सिंह के खिलाफ मिली शिकायत के बाद सस्पेंड कर दिया है।

वहीं जशपुर नगर की शासकीय प्राथमिक शाला सारुडीह की सहायक शिक्षिका सुपर्णा पाठक को शासकीय कार्य मे लापरवाही बरतने पर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जशपुर ने शासकीय प्राथमिक शाला सारूडीह की सहायक शिक्षक सुपर्णा पाठक का शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के कारण सेवा समाप्त किया है। सीईओ जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षक सुपर्णा पाठक विगत 03 फरवरी 2017 से बगैर कोई सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं। जिन्हें विभाग द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया था। किन्तु सुपर्णा पाठक द्वारा किसी प्रकार का जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इस हेतु सामान्य प्रशासन समिति जनपद पंचायत जशपुर की बैठक के अनुमोदन उपरांत सहायक शिक्षक पाठक को एक माह पूर्व सूचना देते हुए सेवा समाप्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed