April 25, 2026

टीएस सिंहदेव आज लौटेंगे रायपुर

0

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सरगुजा प्रवास के बाद आज रायपुर लौटेंगे।

T-S-Singh-Deo

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सरगुजा प्रवास के बाद आज रायपुर लौटेंगे। वे सवेरे दस बजे अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में स्वर्गीय श्री एम.एस. सिंहदेव स्मृति शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद साढ़े दस बजे सड़क मार्ग से सरगुजा जिले के ग्राम केदमा के लिए रवाना होंगे। वे पौने 12 बजे केदमा में बड़े गांव-पनगोती रोड का निरीक्षण करेंगे।

सिंहदेव दोपहर सवा 12 बजे केदमा से सितकालो के लिए प्रस्थान करेंगे। वे साढ़े 12 बजे सितकालो रोड के निरीक्षण के बाद खामकूट पहुंच मार्ग का भूमिपूजन करेंगे। वे दोपहर एक बजे सितकालो से मरेया के लिए रवाना होंगे। सिंहदेव डेढ़ बजे मरेया में आमजनों से मुलाकात करेंगे। वे शाम चार बजे मरेया से रायपुर के लिए प्रस्थान कर रात साढ़े नौ बजे रायपुर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *