April 26, 2026

नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, विस्फोटक सहित अन्य सामग्री बरामद

0

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ

JBHRT

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं मौके से जवानों ने हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री बरामद किया है। फिलहाल क्षेत्र में अभी सर्चिंग जारी है। यह मुठभेड़ मिरतुर थाना क्षेत्र में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मिरतुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 10 बजे तिमेनार और पोरोवाडा के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। भैरमगढ़ एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी और एसटीएफ की टीम निकली थी। तभी तिमेनार और पोरोवाडा के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में डीआरजी और एसटीएफ की टीम ने एक नक्सली को मार गिराया है।

जवानों ने घटनास्थल से मौके से हथियार, विस्फोटक एवं अन्य माओवादी सामग्री बरामद किया गया है। अभी तक मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हुई है। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद ही मिल सकेगी। वहीं क्षेत्र में अभी भी सर्चिंग जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *