March 11, 2026

हिस्ट्रीशीटर संजू की हत्या उसके पिता, भाई और बहू ने करवाई, यूपी से बुलाए गए शूटर, 11 आरोपी गिरफ्तार

0

बिलासपुर जिले में हिस्ट्रीशीटर और कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की दिनदहाड़े बीच रोड पर फ़िल्मी स्टाइल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

yjtrffyj

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में हिस्ट्रीशीटर और कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की दिनदहाड़े बीच रोड पर फ़िल्मी स्टाइल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने संजू त्रिपाठी हत्याकांड मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड की साजिश रचने वाले खुद संजू त्रिपाठी के घर वाले है। संजू के पिता, भाई और बहू ने मिलकर उसकी हत्या साजिश रची थी। उत्तर प्रदेश से हत्या करने के लिए शूटर बुलाए गए थे। वहीं मामले में 5 शूटर अभी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस 20 लाख काल लोकेशन का अवलोकन व 1000 से अधिक सीसीटीवी का अवलोकन कर आरोपिया तक पहुंची। हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता संजू का सगा भाई कपिल ही निकला है। उसके साथ कपिल की पत्नी, उसके पिता व अन्य रिश्तेदार व अन्य साथी ही हत्याकांड की साजिश रचने में शामिल थे।

बता दें कि 14 दिसंबर को संजू त्रिपाठी की सकरी में अज्ञात शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, छतीसगढ़ में तलाश कर रही थी। वहीं सूचना पर कपिल के पिता जयनारायण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उनके मोबाइल से कपिल की कई बातचीत की रिकार्डिंग भी मिली। जांच में पता चला कि मृतक संजू पूरी प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था और अपने पिता की गोद ली हुई लड़की के साथ जबर्दस्ती संबंध बनाता था जिसके चलते संजू के मुहबोली बहन के पति, उसके पिता, खुद मुहबोली बहन, कपिल की पत्नी व अन्य ने मिलकर संजू की हत्या की साजिश रची।

जिसके लिए कपिल के एक साथी बजरंग श्रीवास ने यूपी से 5 शूटर 10 लाख रुपये में लाये थे। जिनको एडवांस में 5 लाख रुपये भी दिया जा चुका था। इसके अलावा प्रेम ने रायगढ़ के हथियार सप्लायर के साथ मिलकर हथियारों की व्यवस्था की थी। शूटर आकर कपिल के अमेरी स्थित घर के बाहर आउट हॉउस में रुके थे। जिन्होंने दो बार पूर्व में भी हत्या की कोशिश की थी पर सफल नहीं हुए थे। उन्हें पता चला कि संजू विगत चार से पांच दिनों से गांव आता जाता है। तब उसकी रेकी कर वापसी में गोली मार कर हत्या कर दी गई।

हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी-
01. जय नारायण त्रिपाठी (73) ये संजू का पिता है। इसके भिलाई स्थित घर से एक नग पिस्टल व दो राउंड गोली बरामद हुई है।
02. कपिल त्रिपाठी उम्र 38 वर्ष निवासी अमेरी बिलासपुर, ये संजू का भाई है जिसने हत्याकांड के बाद भागने के लिए नेपाल, दिल्ली, कश्मीर की रेकी की थी और मुख्य साजिश कर्ता है।
03. सुमित निर्मलकर- उम्र 24 वर्ष घुरु अमेरी सकरी। यह स्कार्पियों से कपिल को लेकर फरार हुआ।
04. प्रेम उर्फ बजरंग श्रीवास उम्र 30 साल निवासी मिनी बस्ती, यह पुराना सटोरिया है। यही 5 शूटर उत्तरप्रदेश से लाया था।
05. सुचित्रा त्रिपाठी 36 वर्ष, यह कपिल की पत्नी है और भागने में सहयोग की थी।
06. दत्तक पुत्री इसका संजू शारीरिक शोषण करता था।
07. अमन गुप्ता उम्र 23 वर्ष, यह शहर के दाऊ मेडिकल स्टोर के संचालक यशवंत गुप्ता का पुत्र है। जिसने संजू की रेकी कर शूटरों को सूचना दिया व घटना के बाद अपने वाहन से शूटरों को भगाया। इसे कपिल काम के लिए 4 लाख देने वाला था।
08. भरत तिवारी 42 साल, यह दत्तक पुत्री का पति था। इससे संजू आये दिन मारपीट करके इसकी पत्नी से संबंध बनाता था। यह भी संजू की रैकी किया और घटना स्थल में उपस्थित था।
09. आशीष तिवारी 29 साल, यह आरोपी भरत तिवारी का भतीजा है।
10. रवि तिवारी 32 वर्ष, यह भरत तिवारी का भांजा है।
11. राजेन्द्र ठाकुर- यह प्रेम श्रीवास का वाहन चालक है। और शूटरों को भागने में सहयोग किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed