April 24, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज, तबीयत बिगड़ने पर हुए थे भर्ती

0

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अचानक तबियत बिगड़ गई

RAMAN-SINGH

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अभी उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात तबीयत खराब होने पर डॉ. रमन को रायपुर के एक निजी अस्पताल में लाया गया था। जांच में सब कुछ सामान्य पाए जाने के बाद उनकी छुट्टी दे दी गई। वे इस समय घर पर आराम कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि रमन सिंह को घबराहट महसूस हो रही थी और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद उन्हें शनिवार दोपहर तक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। रूटीन चेकअप के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *