March 12, 2026

आज चार दिनों के लिए रायपुर आ रहे हैं भाजपा के नए प्रभारी ओम माथुर

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर रायपुर आ रहे हैं।

om-mathur (1)

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर रायपुर आ रहे हैं। सोमवार को दोपहर रायपुर एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा के नेता उनका स्वागत करेंगे। ये पहला मौका है जब प्रभारी बनाए जाने के बाद ओम माथुर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इसे लेकर प्रदेश भाजपा के नेताओं में भी उत्साह है।

माथुर 4 दिनों तक छत्तीसगढ़ में ही रहेंगे। इस दौरान बैक टू बैक वो कई बैठकें लेंगे। स्थानीय नेताओं से मिलेंगे। भाजपा की तरफ से कहा गया है कि ये दौरा पूरी तरह से परिचयात्मक होगा। हालांकि अनुभवी नेता होने की वजह से माथुर प्रदेश भाजपा की परिस्थितियों को अपने स्तर पर बात-चीत से भांपेंगे। माथुर का रायपुर में कुछ नीजी कार्यक्रमों में शामिल होना भी तय है।

ओम माथुर पहले दिन सोमवार को करीब डेढ़ बजे दोपहर के वक्त उनका स्वागत होगा। प्रदेश कार्यालय में उनके कार्यक्रम तय हैं। 22 नवंबर दूसरे दिन ओम माथुर कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संभागीय प्रभारी और प्रदेश महामंत्रियों की बैठक लेंगे। इसके बाद सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगे।

तीसरे दिन 23 नवंबर को मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के संयोजकों और सह संयोजकों से मुलाकात करेंगे। आखिरी दिन 24 नवंबर को माथुर अपने कुछ व्यक्तिगत परिचित लोगों से मिलेंगे, एक विवाह कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed