March 10, 2026

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे छत्तीसगढ़, मोर्चा प्रभारियों की लेंगे बैठक

0

भाजपा प्रभारी ओम माथुर पदभार संभालने के बाद 21 नवंबर को पहली बार छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आएंगे

om-mathur-94102392

रायपुर : भाजपा प्रभारी ओम माथुर पदभार संभालने के बाद 21 नवंबर को पहली बार छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आएंगे। बता दे की वे 21, 22 और 23 नवंबर को प्रदेश में तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। ओम माथुर प्रवास के दौरान कोर कमेटी,जिला अध्यक्ष, चुनाव समिति के सदस्यों से मिलेंगे और मोर्चा प्रभारियों की बैठक लेंगे।

जानकारी के अनुसार भाजपा प्रभारी ओम माथुर 21 नवंबर को दोपहर 1:40 रायपुर पहुंचेंगे। 22 नवंबर को कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी ,प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष ,जिला संभाग अध्यक्ष की बैठक लेंगे। 23 नवंबर को सभी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और सभी प्रकोष्ठ के संयोजक, सहसंयोजक की बैठक लेंगे। 24 नवंबर को सुबह से दोपहर तक व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed