March 12, 2026

रायपुर के आकाश सुंदरानी बने जेसीआई मंडल 9 के अध्यक्ष …

0

विगत दिनों JCI इंडिया मंडल 9 का वार्षिक अधिवेशन नागपुर में संपन्न हुआ जिसमें उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के लगभग 600 सदस्य शामिल हुए।

Picsart_22-11-04_20-05-12-733

रायपुर। विगत दिनों JCI इंडिया मंडल 9 का वार्षिक अधिवेशन नागपुर में संपन्न हुआ जिसमें उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के लगभग 600 सदस्य शामिल हुए। इस सम्मेलन में आगामी 2023 के लिए रायपुर के आकाश सुंदरानी मंडल अध्यक्ष और पलाश जैन, वेंकट राव मंडल का उपाध्यक्ष निर्वाचित हुऐ।

वही, मंडल 9 के मार्गदर्शक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजिता पोसरला एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सराफ की उपस्थिति में मंडल अधिवेश सम्पन्न हुआ। वर्ष 2022 के मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में, मंडलपूर्व मंडल अध्यक्ष योगिता जायसवाल, लीडर राजेंद्र जायसवाल तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष गण सहित तीनों प्रदेश के वरिष्ठ जैसी सदस्य उपस्थिति में आयोजन संम्पन्न हुआ।

रायपुर पहुंचने पर सुपर चैप्टर के चेयरमैन राजेश अग्रवाल, कोच अमिताभ दुबे,कोऑर्डिनेटर लीना वाढेर, डिरेक्टर चित्रांक चोपड़ा, दसों अध्याय के पदाधिकारियों द्वारा तीनों विजेताओ का भव्य स्वागत और सम्मान अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed