April 25, 2026

एसीबी की बड़ी कार्यवाही, 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों डिप्टी कलेक्टर को किया गिरफ्तार

0

गरियाबंद में एसबी की टीम ने बड़ी कार्यवाही हुए डिप्टी कलेक्टर को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.

karun-dahariya

गरियाबंद। गरियाबंद में एसबी की टीम ने बड़ी कार्यवाही हुए डिप्टी कलेक्टर को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बोरवेल की बिल पास कराने के एवज में एसीबी ने गरियाबंद जनपद सीईओ (डिप्टी कलेक्टर) करून डहरिया को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है.

आज एसीबी की टीम कार्यालयीन समय में गरियाबंद पहुंची. बताया जा रहा है कि बोरवेल की बिल पास कराने के एवज में जनपद सीईओ डिप्टी कलेक्टर करून डहरिया ने 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पैसा लेते हुए उसे दबोच लिया है.कार्यवाही अभी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *