अवैध शराब परिवहन करते एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से 24 हजार कीमत की 30 देशी पव्वा को किया जप्त
संवाददाता – कामिनी साहू
राजनांदगांव – जिले के पुलिस चौकी जालबांधा मे अवैध शराब बिक्री और एंव परिवहन के खिलाफ.चलाये गये मुहिम के तहत 14 अक्टूबर आधी रात मुखबिर सूचना पर ग्राम पवनतरा गायत्री मंदिर के पीछे कच्चा मार्ग पर नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल क्रमांक CG08 Y 7850 को रोककर चेक करने पर बैग मे 30 पौवा देशी प्लेन शराब मानिक रात्रे 21 वर्षीय ग्राम ककरेल सोमनी थाना जिला राजनांदगांव के द्धारा अवैध शराब परिवहन करते पाया जाने से इनके कब्जे से काले रंग के बैग मे.रखे 30 पौवा देवी शराब 24 हजार कीमत की शराब के साथ शराब परिवहन करने वाले मोटरसायकल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेजने मे जालाबांधा पुलिस ने सफलता हासिल की है।

