April 25, 2026

निर्माण स्थल पर खड़ी कई गाड़ियों में नक्सलियों ने लगाई आग, IED भी बरामद, सामने आई तस्वीर ..

0

यहां नक्सलियों ने निर्माण स्थल पर खड़ी अनेक गाड़ियों में आग लगा दी।

WAHAN-ME-AAG-3

कांकेर। यहां नक्सलियों ने निर्माण स्थल पर खड़ी अनेक गाड़ियों में आग लगा दी। इससे काफी नुकसान हुआ है। अन्तागढ़ ब्लॉक के चारगांव में नक्‍सलियों ने बीती रात 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। यहां चार पहिया वाहन समेत 2 हाईवा ट्रकों को आग लगाने की जानकारी सामने आ रही है। इस आगजनी के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची हुई है। वहीं इस घटना की पुष्टि कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने की है।

उधर नक्सलियों ने नारायणपुर के ओरछा मार्ग पर झोरीगांव के पास ब्लोयिंग मशीन और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। जानकारी मिली है कि यहां BSNL के फेस 2 का कार्य किया जा रहा था, जिसके तहत नारायणपुर से ओरछा मार्ग को फायबर केबल के द्वारा जोड़ा जा रहा है। एक जानकारी यह भी सामने आ रही है कि बीजापुर में जवानों ने माओवादियों के नापाक मंसूबे पर पानी फेरते हुए 2 किग्रा के आईईडी को बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *