April 24, 2026

छत्तीसगढ़ के इस जिले में IED ब्लास्ट, CRPF का जवान शहीद

0

जिले में प्रेशर IED की चपेट में आने से CRPF का एक जवान शहीद हो गया है। मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है।

blast-600x405

बीजापुर। जिले में प्रेशर IED की चपेट में आने से CRPF का एक जवान शहीद हो गया है। मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को CRPF के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए धर्मारम से चिंतावगु की तरफ निकले हुए थे। लौटते वक्त चिंतावगु नदी के पास CRPF जवान सत्यपाल सिंह का पैर प्रेशर IED की चपेट में आ गया। वो हरियाणा के रोहतक का रहने वाला था। धमाका इतना जबरदस्त था कि जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि, अन्य जवान फिलहाल सुरक्षित हैं। शहीद जवान सत्यपाल सिंह के पार्थिव शरीर को बीजापुर जिला मुख्यालय लाने की तैयारी चल रही है। अंदरूनी इलाका होने के कारण शव को लाने में करीब 3 से 4 घंटे का वक्त लग जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *