June 18, 2026

सीएम ने डीजीपी को जुआ-सट्टा के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में जुआ- सट्टा के विविध स्वरूपों और प्लेटफार्मों पर प्रभावी रोक लगाने कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

cm-bhupesh-6

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में जुआ- सट्टा के विविध स्वरूपों और प्लेटफार्मों पर प्रभावी रोक लगाने कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने डीजीपी अशोक जुनेजा को सख्त कार्रवाई करने कहा है।

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में चल रहे जुआ सट्टा के अवैध कारोबार को बंद करने के लिए कड़े नियम बनाने के निर्देश दिए हैं। जुआ सट्टा के ऑनलाइन कारोबार पर लगाम लगाने कड़े नियम कानून बनाए जाएंगे। इस निर्णय से प्रदेश में जुआ सट्टा के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगेगा। इसके लिए जरूरी कानूनी प्रावधान और प्रक्रिया तय करने के लिए प्रारूप तैयार कर सीएम ने रिपोर्ट देने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *