March 8, 2026

नशे के सौदागर को साथी समेत पुलिस ने किया गिरफ्तार, मां -पत्नी पहले ही जेल में बंद

0

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट(ACCU) की टीम ने भारी मात्रा में नशीले कफ सिरप के साथ सरगना सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

565-600x405

बिलासपुर। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट(ACCU) की टीम ने भारी मात्रा में नशीले कफ सिरप के साथ सरगना सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी छह महीने से अधिक समय से फरार चल रहा था। अरोपी की मां और पत्नी नशे का सामान बेचने के आरोप में पहले ही जेल में बंद है।

सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा निवासी निगरानी बदमाश धर्मेंद्र गेंदले (24) पिछले लंबे समय से नशे का कारोबार करता आ रहा है। वह मध्यप्रदेश के कटनी से नशे का सामान लाकर शहर में खपाता था। जिसके कारण वह कई बार जेल जा चुका है। पिछली बार पुलिस ने उसकी पत्नी और उसकी मां को नशीला कफ सिरफ और इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था।

पुलिस फरार आरोपी धर्मेंद्र गेंदले की जानकारी जुटा रही थी। रविवार की रात खबर मिली कि वह जरहाभाठा स्थित अपने घर में आकर छिपा है। जानकारी मिलते ही देर रात पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके साथ उसका दोस्त गौरव खांडे (19) भी मिला। पुलिस ने उनके पास से 200 कफ सिरफ बरामद किया है। आरोपी धर्मेंद्र गेंदले से सख्ती से पूछताछ की गई, तब पुलिस को नशे का सामान बेचने वाले डीलर की जानकारी मिली है। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed