April 25, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल आएंगे रायपुर, 4 किमी की सड़क भाजपामय करने की तैयारी

0

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के स्वागत के लिए भाजपा पूरा जोर लगा रही है

jp-nadda

रायपुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के स्वागत के लिए भाजपा पूरा जोर लगा रही है। विधायक व पूर्व मंत्री प्रशासनिक अफसरों के साथ सड़क पर निकल पड़े। घड़ी चौक पर बनने वाले मंच और जेपी नड्‌डा के काफिले की मूवमेंट को लेकर ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर से चर्चा की। तेलीबांधा थाने से लेकर गौरव पथ, जेल रोड होते हुए एकात्म परिसर तक जेपी नड‌्डा का रोड शो किया जाना 

इस करीब 4 किलोमीटर के रोड पैच को पूरी तरह से भाजपामय बनाने की तैयारी है। बृजमोहन अग्रवाल ने कह कि 9 सिंतबर को भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे हैं। उनका हम सब लोगों से संपर्क और सबंध है क्योंकि वो हमारे प्रभारी रहे हैं। हमारी कोशिश है कि उनका ऐसा स्वागत हो कि वो कहें पहली बार ऐसा स्वागत देख रहा हूं।

सैकड़ों महिला कार्यकर्ता आरती और तिलक के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने को तैयार हैं। भाजपा कार्यकर्ता अपने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फूल बरसाएंगे। तैयारियों के संबंध में पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने एकात्म परिसर में रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा के सभी मोर्चों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पार्षदों के साथ साथ जिले के पदाधिकारियों की भी बैठक ली।राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश स्तर की समिति से लेकर पोलिंग बूथ तक के कार्यकर्ताओं से भी बात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *