March 7, 2026

आबकारी मंत्री कवासी लखमा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

0

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

kawasi-lakhma

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कोंडागांव से रायपुर जाते वक्त बीच रास्ते में अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद मंत्री को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है। डॉक्टरों ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है।

दरअसल, कवासी लखमा कोंडागांव जिले में शुक्रवार को बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। बैठक खत्म होने के बाद उन्हें थोड़ी बेचैनी सी होने लगी थी। जिसके बाद वे सर्किट हाउस में अपने रूम में चले गए थे। फिर, वहां से वे शाम को करीब 6 बजे सड़क मार्ग से अपनी कार के माध्यम से रायपुर के लिए निकल गए। इस बीच उनके सीने में दर्द हुआ।

आबकारी मंत्री के काफिले के साथ एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ भी थे। फिर भी एतिहातन उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed