March 10, 2026

रायपुर में हुआ IRIA Olympics 2022-23 का आयोजन, स्वस्थ जीवनशैली में खेल के महत्व को बताया…

0

इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (IRIA) छत्तीसगढ़ चैप्टर द्वारा रविवार 3 जुलाई को पंडित जवाहरलाल नेहरु स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के प्रांगण में आईआरआईए ओलम्पिक्स 2022-23 का आयोजन किया गया।

IRIA-Olampics-768x480

रायपुर। इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (IRIA) छत्तीसगढ़ चैप्टर द्वारा रविवार 3 जुलाई को पंडित जवाहरलाल नेहरु स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के प्रांगण में आईआरआईए ओलम्पिक्स 2022-23 का आयोजन किया गया। आईआरआईए के सदस्यों के लिए आयोजित ओलम्पिक्स 2022-23 में क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम, एथलेटिक्स एवं फन गेम्स जैसी खेल स्पर्धाओं का आयोजन प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक हुआ।

ओलम्पिक्स 2022-23 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आईआरआईए के वर्तमान सचिव डॉ. आनंद जायसवाल ने बताया कि आईआरआईए अपने सदस्यों के समग्र विकास में विश्वास करती है और एक चिकित्सकीय पेशेवर होने के नाते व्यस्त जीवन शैली के बावजूद सभी को खेल के सभी प्रयासों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती है। यही वजह है कि इस वर्ष आईआरआईए ओलंपिक का आयोजन बेहद उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। पंडित जवाहरलाल नेहरु स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिता में विजयी होने पर इंदौर जोनल में खेलने का मौका मिलेगा और वहाँ विजयी होने पर नेशनल लेवल पर अमृतसर में खेलने का अवसर मिलेगा।

आईआरआईए के अध्यक्ष डॉ. एए उस्मान, उपाध्यक्ष डॉ. भारत पटेल तथा सह सचिव डॉ. श्रेयस जायसवाल के अनुसार प्राचीन समय से स्वस्थ जीवन और मनोरंजन प्राप्त करने के लिए खेल और शारीरिक गतिविधियाँ मानव जीवन का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं। यही वजह है कि आईआरआईए के सभी सदस्य इसमें बढ-चढ़कर भाग ले रहें हैं।

आईआरआईए ओलम्पिक्स 2022-23 के प्रमुख अतिथि पूर्व संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ सुबीर मुखर्जी, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त, विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता पंडित जवाहरलाल नेहरु स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. तृप्ति नागरिया एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, डॉ. एसबीएस नेताम उपस्थित रहे।इसी मौके पर सचिव डॉ आनंद जायसवाल द्वारा लिखित सीटी एवं एमआरआई पर पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्य पुस्तक में चैप्टर का विमोचन भी किया गया। खेल के इस अनोखे कार्यक्रम में सबने बहुत उत्साह से भाग लिया और सभी ने इसका आनंद उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed