April 27, 2026

शराब दूकान और बार बंद होने के बाद बेचते थे बीयर, जयस्तंभ चौक से दो गिरफ़्तार

0

थाना मौदहापारा क्षेत्र में दोपहिया वाहन में दो व्यक्ति बीयर बेचते हुए धरे गए।

Beer-smugling

रायपुर। थाना मौदहापारा क्षेत्र में दोपहिया वाहन में दो व्यक्ति बीयर बेचते हुए धरे गए। शुक्रवार देर रात पुलिस को इस मामलें में मुखबिर से खबर मिली थी जिस पर पुलिस ने कार्यवाही की है। इस कार्यवाही में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं उन्हें 30 बोतल बियर ज़प्त की है।

मुखबिर से मिली खबर के बाद थाना प्रभारी मौदहापारा ने अपनी टीम के साथ इन दोनों की पतासाजी करने निकले। तभी ये दोनों शातिर जयस्तंभ चौक के एस.बी.आई. बैंक के पास दिखाई दिए। पुलिस ने इनसे जब पूछताछ की तो अपना नाम सुबोध साहू एवं जय साहू बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में बीयर रखा होना पाया गया।

बीयर रखने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज की मांग की गई परन्तु उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर आरोपी सुबोध साहू एवं जय साहू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखें 30 बाॅटल बीयर कीमती लगभग 6,000/- रूपये तथा बीयर तस्करी में प्रयुक्त दोपहिया वाहन को जप्त कर कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *