March 10, 2026

छत्तीसगढ़ में मवेशी तस्करों ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत

0

जिले में मवेशी तस्करों ने पुलिस वाहन को चक्कर मार दी। हादसे में पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे है

cattle

बेमेतरा। जिले में मवेशी तस्करों ने पुलिस वाहन को चक्कर मार दी। हादसे में पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे है। टक्कर के बाद ट्रक चालक मवेशियों से भरी वाहन को छोड़ मौके से फरार हो गए।घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अँधियारखोर का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर ट्रक में मवेशी भरकर उसे कही बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए उनका पीछा किया लेकिन तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए उनकी गाड़ी को चक्कर मार दी। उसके बाद गाड़ी छोड़कर वहां से भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। हादसे में ट्रक में भरे से 35 मवेशी में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed