March 11, 2026

आईपीएल सट्टा खाईवाल चढा पुलिस के हत्थे, खाईवाल के पास से 2 लाख 32 हजार नगदी सहित 3 मोबाइल को किया बरामद

0
IMG-20201013-WA0006

संवाददाता – कामिनी साहू 

राजनांदगांव  – जिले में जुआ,सट्टा,आबकारी पर अंकुश लगाने  पुलिस अधीक्षक  डी. श्रवण के निर्देशन एवं अति0पुलिस अधीक्षक कविलाश टंडन तथा नगर पुलिस अधीक्षक मनिशंकर चंद्रा के मार्ग दर्शन में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक  मयंक रणसिंह, टी. आई. शिवेंद्र राजपूत के कुशल नेतृत्व में मुखबीर से सूचना मिली कि शहर के कई जगहो में आईपीएल क्रिकेट मैच में रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा खिला कर अवैध धन अर्जित कर रहे है। विभिन्न क्षेत्रो मे टीम बनाकर रवाना किया गया जिसमे हाट बाज़ार मंदिर के चबूतरे  में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेला रहे नवरतन उर्फ़ राजा गिड़िया साकिन हीरा मोती लाइन को आईपीएल सट्टा खेलाते हुये पाये जाने से नगद रकम 203200 रूपये, 3 नग मोबाईल, जप्त कर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्य में थाना प्रभारी उनि नरेंद्र मिश्रा, प्र. आ. 155, आ. 1078 तथा तकनीकी स्टाफ़ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed