March 10, 2026

छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आवासीय परिसर का लोकार्पण

0
IMG-20220624-WA0005

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आवासीय परिसर का लोकार्पण किया.नवा रायपुर के सेक्टर 26 में 5 करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से 5 मंजिला भवन निर्मित किया गया है.मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर के लोकार्पण के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी गई है. इस भवन में ट्रांजिट हॉस्टल और कम्युनिटी हॉल भी बनाया गया है.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वनमंत्री मोहम्मद अकबर और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह ने राज्य वन विकास निगम के लाभांश एवं लीज रेंट की दो करोड़ 10 लाख रुपए की राशि का चेक भेंट किया.नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, वन विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक पी.सी. पाण्डेय भी इस अवसर पर उपस्थित हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed