April 27, 2026

CG: नक्सलियों के नापाक मंसूबे को जवानों ने किया नाकाम, 10 किलो की IED  किए डिफ्यूज

0

माओवादियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से यह सुरंग बनाकर रखी हुई थी।

555-84

सुकमा। माओवादियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से यह सुरंग बनाकर रखी हुई थी। और इस सुरंग में 10 किलो की आईईडी भी प्लांट कर रखी हुई थी। जिसे बम निरोधक दस्ता ने नष्ट कर दिया है। साथ ही इलाके की सर्चिंग की जा रही है। मामला जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह CRPF और DRG के जवान के इलाके में सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। इस दौरान जवानों को मुखबिर से मिलमपल्ली गांव के नजदीक जंगल में बारूदी सुरंग होने की खबर मिली। जिसके बाद जवान सर्चिंग करते हुए इलाके में पहुंचे। सर्चिंग के दौरान एक बारूदी सुरंग ढूंढ निकाली। माओवादिओं ने जवानों को नुकसान पहुंचाने इस सुरंग के अंदर 10 किलो की IED भी प्लांट कर रखी थी। वहीं बम निरोधक दस्ता की टीम ने IED को मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया। जिसके बाद सुरंग को भी नष्ट कर दिया गया है। जवानों ने माओवादियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *