March 11, 2026

बोरवेल से शाम तक सुरक्षित निकाल लिया जाएगा राहुल, सीएम भूपेश बघेल को कलेक्टर ने निकालने का बताया पूरा प्लान

0

जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा क्षेत्र के पिहारिद गांव में बोरवेल में गिरे 10 साल के बच्चे राहुल साहू को सुरक्षित निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है

YK-MG

रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा क्षेत्र के पिहारिद गांव में बोरवेल में गिरे 10 साल के बच्चे राहुल साहू को सुरक्षित निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। वहीं घटना स्थल पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन की टीम मौजूद है। वहीं गुजरात की रोबोट टीम भी राहुल को गड्ढे से निकलने में जुट गई है। बता दें कि राहुल बोरवेल में 2 दिनों से है। अच्छी बात यह है की बालक पूरी तरह से सुरक्षित है।

राहुल के बचाव के ऐतिहासिक रेस्क्यू ऑपरेशन की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी लगातार जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने आज पुन: जांजगीर-चांपा कलेक्टर से वीडियो कॉल पर बात की और चल रहे रेसक्यू ऑपरेशन की प्रगति और राहुल के स्वास्थ्य जानकारी ली। वहीँ सीएम भूपेश बघेल ने राहुल के परिजनों से भी बात की। इस दौरान राहुल की मां को निकालने का पूरा भरोसा दिलाया, पूरा अमला राहुल को निकालने में लगा है। राहुल की मां भावुक हो गईं। उन्हें भरोसा है। इसके साथ ही राहुल साहू की दादी श्याम बाई से वीडियो कॉल पर की बात कर सीएम ने कहा-‘तोर नाती ला निकाल लेबो’।

वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा राहुल के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। कैमरे में राहुल की हलचल बीच-बीच में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed