April 27, 2026

पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 25 जून से शुरू, इस बार भी ऑनलाइन होगी परीक्षाएं

0

पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 25 जून से शुरू होने जा रही हैं

ptrsu-.

रायपुर। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 25 जून से शुरू होने जा रही हैं। इस बार भी छात्र घर बैठे ऑनलान परीक्षा दे सकेंगे। सुबह 8 बजे मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से प्रश्न पत्र मिल जाएंगे। दोपहर तीन बजे तक कॉलेजों में उत्तरपुस्तिका जमा करनी होगी।रायपुर स्थित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातकोत्तर में विभिन्न पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन (ब्लैंडेड मोड) होंगी। विश्वविद्यालय शासन द्वारा पूर्व में परीक्षा को लेकर जारी दिशा-निर्देश में कोई बदलाव न करते हुए ऑनलाइन तर्ज पर ही परीक्षाओं को लेने का निर्णय लिया था। बता दें कि स्नातक विषयों की मुख्य परीक्षाएं भी ऑनलाइन हुई हैं।

विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षा को लेकर टाइम टेबल जारी कर दिया है, जो वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा का समय सुबह आठ बजे से 11 बजे तक होगा। 11 बजे तक प्रश्नपत्र लिखने के बाद उत्तर पुस्तिका को परीक्षा केंद्रों में शाम 3 बजे तक जमा करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *