April 27, 2026

पुल के नीचे मिला 24 लाख रूपए से अधिक का गांजा, सर्चिंग पर निकले जवानों ने किया बरामद

0

जिले के छिंदगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 में पुल के नीचे से जवानों ने 9 बोरियों में 200 किलो गांजा बरामद किया है

ganja-600x405

सुकमा। जिले के छिंदगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 में पुल के नीचे से जवानों ने 9 बोरियों में 200 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कुल कीमत करीब 24 लाख 60 हजार रुपए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी में अनुसार, छिंदगढ़ से CRPF और जिला पुलिस बल के जवान रोज की तरह इलाके की सर्चिंग पर निकले हुए थे। सर्चिंग कर लौटते समय जवान जब राजामुंडा के पास पहुंचे तो यहां नेशनल हाईवे 30 पर स्थित एक पुल के नीचे रखी बोरियों पर जवानों की नजर पड़ी। जांच करने पर उसमें गांजा भरा हुआ मिला। जिसे जब्त कर लिया गया है।

बोरियों की हालात देखने के बाद पुलिस अनुमान लगा रही है कि करीब 2 से 3 महीने पहले ही गांजा यहां छिपाकर रखा गया होगा। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *