March 10, 2026

आज से बदलेगा मौसम का मिजाज! कुछ जिलाें में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

0

प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने से अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।

CG-Weather-Update

रायपुर। प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने से अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। द्राेणि‍का की वजह से प्रदेश के कुछ जिलाें में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते है।मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। प्रदेश के बस्तर संभाग को छोड़ दिया जाए तो सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से तटीय आंध्रप्रदेश तक और पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही बिजली भी गिर सकती है।

रात में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पार

दिन की तपिश के साथ ही रात में भी गर्मी बढ़ती जा रही है। राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राजस्थान और गुजरात से गर्म हवा आ रही है। इसके चलते ही यहां भी रात में गर्म हवा चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed