April 26, 2026

( बड़ी खबर ) ट्रक ने पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर, 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल, घायलो को निजी अस्पताल में किया गया भर्ती

0
IMG-20201011-WA0021

रायपुर – आरंग इलाके के भैंसा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वैन को टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। वही घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए रामकृष्ण अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आरंग और खरोरा के बीच भैंसा गांव के रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही पुलिस वैन को टक्कर मार दी। हादसे में आरंग लूटकांड जांच में लगे सायबर सेल के 5 पुलिसकर्मी वीरेंद्र( कांस्टेबल),कृपा पटेल(कांस्टेबल),जमील खान ( हेड कांस्टेबल), किशोर सेठ ( ASI), और आशीष द्विवेदी ( हेड कांस्टेबल) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *