April 25, 2026

सुकमा में कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच फायरिंग, जवानों को देख भागे नक्सली

0

जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से एक बार फिर नक्सली मुठभेड़ की खबर सामने आई है।

41656-768x480

सुकमा। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से एक बार फिर नक्सली मुठभेड़ की खबर सामने आई है। यहाँ किस्टाराम पोटकपल्ली क्षेत्र में कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुआ है।

बताया जा रहा है कि जवानों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने के बाद नक्सली मौके से भाग खड़े हुए हैं। राहत की बात यह है कि इस दौरान किसी भी तरह के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार कोबरा 208 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला करना शुरू कर दिया। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। इस बीच अपने उपर भारी पड़ते देख नक्सली वहां से भाग निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *