April 26, 2026

Bemetara: पुलिस की कार्यवाही, एमपी के 10 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

0

जिले की कोतवाली पुलिस ने 10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया

555-329

बेमेतरा। जिले की कोतवाली पुलिस ने 10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की। मुखबिर के द्वारा पुलिस को जानकारी मिली ग्राम कंदई में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की ब्रिकी की जा रही। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ा है।आरोपी कृष्णा लोधी पिता कुसाल लोधी उम्र (41) वर्ष साकिन के पास से दीगर प्रांत मध्य प्रदेश का लेबल लगा कुल 10 पेटी अंग्रेजी गोवा व्हीस्की शराब, 500 पौवा (90,000ml) जब्त किया गया। जिसकी कीमत 60 हजार रुपए के करीब आंकी गई।

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश अवधिया, आरक्षक रविन्द्र तिवारी, राजकुमार चौबे, हेमंत साहू, आरक्षक मुकेश माहिरे, राजकुमार भास्कर, मनीष मिश्रा, राजेश ध्रुव, फिरोज साहू, राहूल यादव, शिव सेन एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *