March 7, 2026

Arrest: इस जिले की पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त, यूपी और दिल्ली के गांजा तस्कर गिरफ्तार

0

कोंडागांव पुलिस ने 2 करोड़ 10 लाख रुपए के गांजा जब्त किया है

555-9

कोंडागांव। कोंडागांव पुलिस ने 2 करोड़ 10 लाख रुपए के गांजा जब्त किया है. यह कार्रवाई एसपी दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में की गई है. पुलिस ने यूपी और दिल्ली के गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि गांजा 1 हजार किलो से अधिक है.जानकारी के मुताबिक कोंडागांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि टाटा कंपनी की मेटाडोर वाहन क्रमांक HR 38 Z 0280 में कुछ लोग अवैध रूप से गांजा छिपाकर जगदलपुर की ओर से कोण्डागांव के रास्ते से रायपुर की ओर ले जा रहे है. सूचना पर एक सफेद रंग की टाटा कंपनी की मेटाडोर वाहन क्रमांक HR38 Z 0280 को रोककर के चेक किया गया.मेटाडोर में बैठे दोनों संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। ड्रायविंग सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रवि हसन पिता मेंहदी हसन निवासी थाना बदरपुर राज्य दिल्ली एवं दूसरे व्यक्ति के द्वारा अपना नाम राकेश कुमार पिता सत्यवीर सिंह उम्र 22 निवासी ग्राम रजावाल थाना गोंडा जिला अलीगढ़ का होना बताया गया.

पीले रंग की तिरपाल से ढका था मेटाडोर वाहन के पीछे का हिस्सासफेद रंग के टाटा कंपनी की मेटाडोर वाहन के पीछे तरफ के डाला का हिस्सा पीले रंग के तिरपाल से पुरी तरह से ढका हुआ था. तिरपाल को हटाकर चेक करने पर डाला में नारियल के बीच में सफेद रंग के प्लास्टिक के 38 बोरियों में 206 पैकेट में लाल भूरे रंग के सेलो टेप से चिपका हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed