April 25, 2026

रायपुर विवेकानंद आश्रम के प्रमुख स्वामी सत्यरूपानंद महाराज नहीं रहे, सीएम बघेल ने किया शोक व्यक्त

0

रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर के प्रमुख स्वामी सत्यरूपानंद जी महाराज का रविवार को निधन हो गया।

ASHRAM-500x405

रायपुर। रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर के प्रमुख स्वामी सत्यरूपानंद जी महाराज का रविवार को निधन हो गया। वे लम्बे समय से रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर के सचिव थे। स्वामी सत्यरूपानंद ने स्वामी आत्मानंद के साथ छत्तीसगढ़ में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की और अपना जीवन समाज सेवा लगा दिया।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और राज्यपाल अनुसुइया उइके ने भी शोक व्यक्त किया है।सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा, हमारे आत्मीय संतोष भैया यानी स्वामी सत्यरूपानंद जी महाराज जी के देहावसान की सूचना से दिल संताप से भर गया‌। वे लंबे समय से रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर के सचिव थे। उनका जाना मेरी व्यक्तिगत और छत्तीसगढ़ की अधात्म धारा की अपूरणीय क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *