March 10, 2026

भाजपा के ग्रामीण दबंग नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घर में घुसकर मारपीट करने का मामला मे जिला पंचायत अशोक देवागंन हुए गिरफ्तार

0
IMG-20201008-WA0013

संवाददाता – कामिनी साहू 

 राजनांदगांव– जिले के लालबाग थाना क्षेत्र सुकुलदैहान और भाजपा के ग्रामीण दबंग नेता और जिला पंचायत सदस्य अशोक देवागंन को जमीन विवाद के मामले मे पुलिस ने शिकायात दर्ज कर अशोक देवागंन और उसके पुत्र सहित 4 लोगो को गिरफ्तार किया है।
दरअसल जमीन संबंधी विवाद के मामले में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अशोक देवांगन के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ था। घटना शहर से लगे लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम सुकुलदैहान का है। जहां शासकीय जमीन पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई तक की है।उसी रात मारपीट भी होने की खबर सामने आई है। जिस पर लालबाग पुलिस ने सुकुलदैहान में रहने वाले भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अशोक देवांगन सहित अन्य चार लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया था। जिसमें भाजपा जिला पंचायत सदस्य अशोक देवांगन और उनके पुत्र को आज गिरफ्तार किया गया है। वही आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य अशोक देवांगन उनके पुत्र और अन्य लोगों ने प्राथीं अस्मे देवांगन के घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी और घर का सारा सामान तोड़फोड़ किया जिसके बाद पीड़िता ने और उसके परिवार वालों ने लालबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराया था।जिसके बाद लालबाग थाना पुलिस ने आज दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed