March 10, 2026

क्राइम : चार पहिया वाहन में घूम घूम कर आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले आरोपी भगवानदास पंजवानी गिरफ्तार

0
क्राइम : चार पहिया वाहन में घूम घूम कर आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले आरोपी भगवानदास पंजवानी गिरफ्तार

रायपुर।  आईपीएल का क सीजन चालू होते ही सट्टा खेलने वाले की बल्ले-बल्ले हो गई है ऐसे में इन सट्टेबाजों पर कार्रवाई करने के लिए रायपुर पुलिस पूरी तत्परता के साथ में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में सायबर सेल एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए  चार पहिया वाहन में चार पहिया वाहन में घूम घूम कर आई पी एल मैच में सट्टा खिलाने वाले आरोपी भगवानदास पंजवानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि रायपुर शहर एवं प्रदेश में आई.पी.एल 2020 के क्रिकेट मैचों में बडे पैमाने पर सट्टा खिलाने कि सूचनाएं लगातार मिलने पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस को क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस द्वारा क्रिकेट सट्टा के खाईवालों पर लगातार नजर रखकर मुखबीर तैनात किए गए थे।

इसी क्रम में दिनांक 07.10.2020 को सूचना प्राप्त हुई कि कोलकाता नाईट राईडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मध्य चल रहे मैच में थाना गंज क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा कार में घुम – घुम कर क्रिकेट सट्टा का संचालन किया जा रहा है जो देवेन्द्र नगर अण्डर ब्रीज के नीचे लोगों को सट्टा खिला रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल तथा थाना गंज की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर जाकर देखा गया कि एक व्यक्ति कार में सवार होकर लोगों को क्रिकेट सट्टा खिला रहा था, जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। टीम द्वारा पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम भगवान दास पंजवानी निवासी अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर का होना बताया तथा उसके द्वारा कार में घुम – घुम कर लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा का संचालन करना भी स्वीकार किया गया।

आरोपी के कब्जे से नगदी 13,500/- रूपये, 01 नग मोबाईल फोन, 25 लाख रूपये से अधिक के सट्टा पट्टी का हिसाब तथा होण्डा कार क्रमांक सी जी/04/एच के/2555 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 183/20 धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा/सट्टा एवं जुआ खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी –
भगवान दास पंजवानी पिता स्व बालचंद पंजवानी उम्र 47 साल साकिन कुकरेजा फार्म हाउस के पास अमलीडीह थाना राजेन्द्र नगर रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed