March 10, 2026

Chhattisgarh में बोर्ड परीक्षाएं होगी ऑफलाइन, परीक्षा केंद्रों की बढ़ाई जाएगी संख्या, संक्रमित विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था, 12वीं की 2 मार्च व 10वीं की 3 मार्च से एग्जाम

0

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन होगी।

555-224

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन होगी। हालांकि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ा दी है। इन केंद्रों में कोरोना से संक्रमित विद्यार्थियों के लिए भी परीक्षा की विशेष व्यवस्था करने की बात की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा तय समय सारिणी के हिसाब से कराई जाएंगी। यह परीक्षा केंद्रों पर ही कराई जाएगी। परीक्षा कितने केंद्रों पर कराई जाएगी यह अभी तय नहीं हुआ है। इसके निर्धारण की प्रक्रिया जल्दी पूरी कर ली जाएगी।’

माध्यमिक शिक्षा मंडल इस बार कोरोना संक्रमित परीक्षार्थी के लिए अलग व्यवस्था पर विचार कर रहा है। बताया गया, संक्रमण की स्थिति में परीक्षार्थी को केंद्र प्रभारी को सूचना देनी हाेगी। उसके बाद उस विद्यार्थी के लिए अलग कमरे में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इस कक्ष में निरीक्षक आदि पीपीई किट पहनकर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed