March 10, 2026

CG BREAKING : ट्रक व ट्रेलर की जबरदस्त भिडंत,दोनों में लगी भीषण आग…

0

इस वक़्त की बड़ी खबर राजनांदगांव जिले से आ रही है.

TRUCK

राजनांदगांव। इस वक़्त की बड़ी खबर राजनांदगांव जिले से आ रही है. जहां जिले के बाघ नदी थाना क्षेत्र के चिरचारी गाँव के पास मुंबई-हावड़ा नेशनल हाइवे में ट्रक व ट्रेलर के बीच जबरदस्त भिडंत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गयी. वहीं ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने का प्रयास कर रही है.

जानकारी के अनुसार मुंबई-हावड़ा नेशनल हाइवे में तेज रफ़्तार ट्रक व ट्रेलर की आपस में टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों में आग लग गई. राजस्थान पासिंग की एक ट्रेलर लोहा भरकर नागपुर की तरफ जा रही थी और दूसरी ट्रक मुर्गी का दाना भरकर विपरीत उसी दिशा से आ रही थी. इसी बीच दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई. और वाहनों में आग लग गई.

जानकारी के अनुसार ट्रक के अंदर चालक और कंडक्टर के फसे होने की खबर निकल कर सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाने का प्रयास जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed