April 25, 2026

CG – नर्सरी से 12वीं तक अब ऑफलाइन होगी परीक्षा, आदेश जारी

0

कलेक्टर डॉ. एसएन भुरे ने नर्सरी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक की सभी परीक्षाएं ऑफलाइन कराने का आदेश जारी किया है।

13-17-43-pjimage-5-15

दुर्ग। कलेक्टर डॉ. एसएन भुरे ने नर्सरी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक की सभी परीक्षाएं ऑफलाइन कराने का आदेश जारी किया है। कलेक्टर ने आदेश में निर्देशित किया है कि परीक्षा के पहले सभी क्लास ऑनलाइन माध्यम से ही संचालित की जाएंगी।

कलेक्टर ने इस संबंध में 4 फरवरी को आदेश जारी किया है। आदेश में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि जिले के सभी स्कूलों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक की परीक्षाओं को ऑफलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

हालांकि ऑनलाइन परीक्षा कराने का फैसला स्कूलों पर छोड़ा गया है। कलेक्टर डॉ. एसएन भुरे ने कहा कि परीक्षा के माध्यम को लेकर स्कूल प्रबंधन स्वतंत्र हैं। अगर कोई स्कूल अपने यहां ऑनलाइन एग्जाम कराना चाहता है तो वह करा सकता है। ऑफलाइन एग्जाम कराने के लिए किसी प्रकार की कोई प्रशासनिक बाध्यता नहीं है। बोर्ड की परीक्षाएं भी बोर्ड के निर्णय के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *