March 11, 2026

Rahul Gandhi के दौरे से पहले भाजयुमों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जांजगीर समेत बाकी जिलों में हिरासत में नेता, काले झंडे दिखाने का किया था ऐलान

0

राहुल गाँधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। उनके दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता इंतजाम किए हैं।

555-48

रायपुर। राहुल गाँधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। उनके दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरे का विरोध करते हुए उन्हें काले झंडे दिखाने का ऐलान कर दिया था।जानकारी के मुताबिक आज सुबह जांजगीर के नैला स्टेशन पर पहुंचे भाजयुनों कार्यकर्ताओं से पुलिस ने पूछताछ की। इन्हें तुरंत पुलिस ने हिरासत में लिया। सिर्फ जांजगीर ही नहीं बल्कि बाकी जिलों में भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।पिछले करीब 1 सप्ताह से पुलिस और इंटेलिजेंस की टीम भाजयुमो की उन तमाम नेताओं की निगरानी कर रही थी जो राहुल गांधी के दौरे के वक्त विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं, इसी वजह से चुन-चुन कर इन तमाम कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed