नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है। इसी बीच अब उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी कोरोना से संक्रमित हुए गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर दी है।
उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडु आज कोविड टेस्ट रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए। वे आजकल हैदराबाद में हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने स्वयं को एक सप्ताह के लिए अलग आइसोलेट रखने का निर्णय किया है।