April 27, 2026

BIG BREAKING : निलंबित IPS जीपी सिंह पर सुनवाई पूरी,14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

0

निलंबित IPS जीपी सिंह को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

WhatsApp-Image-2022-01-18-at-2.15.52-PM-780x405

रायपुर। निलंबित IPS जीपी सिंह को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. जीपी सिंह को विशेष न्यायाधीश लीना अग्रवाल की कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई में उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में 11 जनवरी को जीपी सिंह की गिरफ्तारी हुई थी. हरियाणा के गुरुग्राम से जीपी सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद 12 जनवरी को पहली बार कोर्ट में पेशकिया गया था. जहां कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस को रिमांड दी थी। वहीं 2 दिन की रिमांड पूरी होने पर 14 जनवरी को फिर जीपी सिंह को पेश किया गया था. जिसपर कोर्ट ने 14 जनवरी को कोर्ट ने 4 दिन की दी थी रिमांड। आज यानी मंगलवार को रिमांड पूरी होने पर फिर जीपी सिंह को पेश किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *