March 10, 2026

पटाखा फैक्ट्री में लगी आग: दो सगे भाइयों सहित 8 लोग जिन्दा झुलसे… 3 की हालत नाजुक

0

सहारनपुर में शनिवार दोपहर बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा में स्थित पटाखा फैक्टरी में शार्ट सर्किट से आग लग गई।

17-53-04-saharanpur-news_1604035990

उत्तरप्रदेश। सहारनपुर में शनिवार दोपहर बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा में स्थित पटाखा फैक्टरी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से दो सगे भाइयों सहित आठ मजदूर झुलस गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बनी है। वहीं पटाखों में लगी आग से हुए जोरदार धमाकों से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप की स्थिती बन गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसडीएम और सीओ बेहट के साथ ही मुख्य अग्नि शमन अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed