April 27, 2026

सीएम भूपेश बघेल का खराब मौसम के कारण जांजगीर-चांपा दौरा स्थगित, घायल जवानों का जाना हाल

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर-चांपा के दौरे में जाने वाले थे

CM-BHUPESH-BAGHEL-UP-DAURA

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर-चांपा के दौरे में जाने वाले थे. मगर खराब मौसम के कारण सीएम भूपेश बघेल का जांजगीर-चांपा दौरा स्थगित हो गया है। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल शुक्रवार को जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत ग्राम मोहतरा और कोसमंदा में एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। वहीं खराब मौसम के कारण सीएम बघेल रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर से उड़ान नहीं भर सके।

सीएम ने घायल जवानों का जाना हाल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन पर बिलासपुर आईजी से चर्चा कर घायल जवानों को हाल जाना। बता दें कि आज शिवरीनारायण के कनस्दा गांव में पुलिस बल की एक बस को ट्रक ने टक्कर मार दी हादसे में 15 से 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बस में करीब 45 पुलिसकर्मी सवार थे। हादसे में घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *