March 10, 2026

BIG BREAKING : जीपी सिंह को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, EOW को 2 दिन की मिली रिमांड

0

निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को आज स्पेशल जज लीना अग्रवाल की कोर्ट में पेश किया गया था.

GP-SINGH

रायपुर। निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को आज स्पेशल जज लीना अग्रवाल की कोर्ट में पेश किया गया था. जहां उन्होंने जीपी सिंह को EOW की रिमांड पर 2 दिन के लिए भेजने का फैसला सुनाया है। GP सिंह को 14 जनवरी की शाम 5 बजे तक कोर्ट में पेश करना होगा।

बता दें कि आज शाम को निलंबित IPS जीपी सिंह को EOW की टीम कोर्ट लेकर पहुंची। जीपी सिंह को लीना अग्रवाल की विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में पेश किया गया है. जीपी सिंह का EOW की टीम ने कोर्ट में साथ दिनों की रिमांड मांग की थी। वहीं कोर्ट में पेश करने के दौरान जीपी सिंह ने कहा- हमारी प्रोपर्टी नहीं है, न उससे हमारा लेना देना है, एफआईआर के सभी सबूत फेब्रिकेटेड हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed