मरवाही उपचुनाव को लेकर एक बार फिर ऋचा जोगी जाति मामले में घिरे, अमित जोगी ने भाजपा कांग्रेस पर साधा निशाना
गौरेला पेण्ड्रा – मरवाही उपचुनाव को अब कुछ ही दिन बाकी रह गए है ऐसे में एक बार फिर जाति मामले को लेकर अमित जोगी ने प्रदेश कांग्रेस और भाजपा को आड़े हाँथ लेते हुए कहा कि हार की डर से प्रदेश कांग्रेस सरकार कोई कसर नई छोड़ रही है। किसी भी तरह से जोगी परिवार को हराने के लिए नए नए पैतरे आजमा रही है ।लेकिन मरवाही की जनता जवाब देगी। इस चुनाव में अपना आशिर्वाद जोगी परिवार को देगी मरवाही की जनता जोगी परिवार के साथ थी और आगे भी रहेगी ।
अमित जोगी ने कहा – जब मेरी धर्मपत्नी डॉक्टर ऋचा जोगी का पैतृक परिवार कम से कम पाँच दशकों से अनुसूचित जनजाति वर्ग से सरकारी नौकरियाँ करते आ रहा है। तब तो किसी को उनकी जाति की याद नहीं आई।आज ऋचा का केवल एक ही दोष है कि वो स्वर्गीय अजीत जोगी जी और डॉक्टर रेनु जोगी जी की बहु,मेरी धर्मपत्नी और मेरे दो महीने बेटे की माँ है।जब मेरे स्वर्गीय पिता और मुझसे नहीं निपट पा रहे हैं तो अब मेरे दूध पीते बेटे की माँ के पीछे हाथ धो के पड़ गए है।कांग्रेस और भाजपा जोगी परिवार के सामाजिक सम्मान की हत्या करने के लिए किसी हद तक भी जा सकती है।अपनी बहू की इज्जत में हाथ डालने वालों का जवाब अब मरवाही देगा।

