March 8, 2026

Big Breaking: खैरागढ़ नगर पालिका पर कांग्रेस का कब्जा, शैलेन्द्र वर्मा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रज्जाक खान बने

0

खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई है.

555-89

राजनादगांव। खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई है. अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा और उपाध्यक्ष रज्जाक खान बने. बता दें कि खैरागढ़ नगर पालिका में चुनाव टॉय हो गया था क्यों कि यहां बीजेपी को 10 और कांगेस को भी 10 मत मिले थे. जिसके बाद लाटरी के माध्यम से दोनों पद में कांग्रेस की जीत हो गई है.

गौरतलब है कि नवगठित रिसाली निगम में भी कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई है। कांग्रेस की शशि सिन्हा 27 मत हासिल कर पहली महापौर बन गयी हैं। महापौर के लिए 3 और अध्यक्ष के 2 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे थे। महापौर में निर्दलीय सुनंदा चंद्राकर, भाजपा से रमा साहू और कांग्रेस से शशि सिन्हा ने अपनी दावेदार की थे। वही सभापति के लिए भाजपा से धर्मेंद्र भगत और कांग्रेस से केशव बंछोर दावेदार थे। केशव बंछोर ने 27 मत हासिल कर सभापति की कुर्शी पर कब्जा जमा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed