April 26, 2026

प्लेसमेंट कैंप का आयोजन आज, 30 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

0

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा डभरा में रोजगार पंजीयन, कैरियर मार्गदर्शन एवं मेगा प्लेसमेंट शिविर का आयोजन आज सुबह 11.00 बजे से शासकीय आई.टी.आई. डभरा में किया जा रहा है।

placement-3

जांजगीर-चांपा। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा डभरा में रोजगार पंजीयन, कैरियर मार्गदर्शन एवं मेगा प्लेसमेंट शिविर का आयोजन आज सुबह 11.00 बजे से शासकीय आई.टी.आई. डभरा में किया जा रहा है। रोजगार नया पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य सुबह 11.00 बजे से 3.00 बजे तक किया जाएगा। प्लेसमेंट शिविर में 30 से अधिक पदों पर होगी भर्ती।

प्लेसमेंट शिविर में भारतीय जीवन बीमा निगम नैला द्वारा अभिकर्ता के 30 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 10 वीं पास और शहरी क्षेत्रों के 12वीं उत्तीर्ण युवा पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 5,000 रुपये स्टायफंड देने का प्रावधान रखा गया है।

इसके अलावा हेल्थ वर्कर बिलासपुर द्वारा सीनियर हेल्थ एडवाईजर के पद पर भी भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी समस्त शैक्षणिक योग्यता, जाति, निवास, पासपोर्ट साईज फोटो आदि प्रमाण पत्रों के साथ प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *