April 25, 2026

बलात्कार के विरोध में राजधानी में सांकेतिक प्रदर्शन,फांसी का कानून बनाने की केंद्र सरकार से की माँग-महासचिव अभिषेक कसार

0
IMG-20201003-WA0028

रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा रायपुर जिला महासचिव अभिषेक कसार के नेतृत्व में देश मे आये दिन हो रहे बलात्कार के विरोध कर राजधानी के धरना स्थल में सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरानबलात्कारी के पुतले को फांसी में लटकाते हुए बलात्कारियों के लिए फांसी का कानून बनाने की केंद्र सरकार से माँग की है। दरअसल हाथरस की घटना पर योगी सरकार की निंदा करते हुए सरकार की भूमिका पर सवाल किया।

अभिषेक कसार ने बताया कि विगत वर्ष में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिलाओं एवं यौन अपराधों के मामले की सुनवाई के लिए 1023 फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला लिया गया था। युवा कांग्रेस ने सवाल किया के एक वर्ष में कितने फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बने ताकि देश की बेटियों को जल्द से जल्द न्याय मिले। इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से दक्षिण कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया अग्रवाल, प्रदेश सचिव मोहम्मद अज़हर, प्रदेश सह सचिव मनहरण वर्मा, प्रदेश सह सचिव अनीस निज़ामी, जिला महासचिव शानू रज़ा, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष विक्रांत शिर्के, दक्षिण महासचिव शाहिद कुरैशी, उत्तर महासचिव हैदर अली NSUI प्रदेश सचिव अमित तिवारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष शाहिद रज़ा,शाहरुख अशरफी, सनी दास, युवराज मरकाम, सौरभ दुबे, राजा अली शुभम उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *