March 7, 2026

Breaking News : शीतकालीन सत्र के बीच संसद भवन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

0

संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है, सत्र के तीसरे दिन संसद भवन में आग लगने की खबर सामने आई है।

1595270453_21parliament-768x426

नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है, सत्र के तीसरे दिन संसद भवन में आग लगने की खबर सामने आई है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार आज संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन संसद भवन के कक्ष क्रमांक 59 में अचानक से आग लग गई। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। यह घटना सुबह तकरीबन 8 बजे की बताई जा रही है जिसकी जानकारी मिलने पर दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed